बलिया में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर सख्ती, लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश

स्पतालों में 24 घंटे चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया: जिले में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को अभियान के प्रभावी संचालन के लिए टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए।
 
उन्होंने निजी अस्पतालों के पंजीकरण की वैधता की जांच करने और अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल सीज करने के निर्देश दिए। साथ ही सरकारी अस्पतालों को हिदायत दी गई कि मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाए और बाहर की दवाएं न लिखी जाएं।जिलाधिकारी ने गरीब मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने और अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
 
बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों—दिव्यांग कल्याण विभाग, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उद्यान अधिकारी—से स्पष्टीकरण तलब किया गया। वहीं एमओआईसी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और एएनएम के साथ बैठक कर संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।खंड शिक्षा अधिकारी और बीडीओ को भी ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित कर जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने 25 मार्च तक नगर निकाय स्तर पर सभासदों, सफाई कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
इसके अलावा अभियान के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर सभी विभागों को उपलब्ध कराने और संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया गया। गर्मी को देखते हुए बाजारों और प्रमुख चौराहों पर शेल्टर और पेयजल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments