भदपुरा संघटक राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ रुद्रमन सिंह ने रिसर्च जर्नल का किया अनावरण 

रिसर्च जनरल का प्रकाशन संगठन राजकीय महाविद्यालय भदपुरा के समस्त स्टाफ के सहयोग से संपादित होगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/भदपुरा। संघटक राजकीय महाविद्यालय भदपुरा में कार्यरत राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक डॉक्टर संतोष कुमार उपाध्याय ने अपने रिसर्च जर्नल का विमोचन प्राचार्य डॉ रुद्रमन सिंह के द्वारा करवाया। जिसके लिए प्राचार्य ने डॉ संतोष कुमार को बधाई दी।

डॉ संतोष उपाध्याय ने बताया रिसर्च न्यू इंडिया,शोध अभिनव भारत अर्धवार्षिक बहुभाषी एवं बहू विषय रिसर्च जनरल है जिसका आईएसएसएन नम्बर 3108-1002 है। रिसर्च जनरल का प्रकाशन संगठन राजकीय महाविद्यालय भदपुरा के समस्त स्टाफ के सहयोग से संपादित होगा जिसमें मुख्य संपादक डॉक्टर संतोष कुमार उपाध्याय एवं सह संपादक डॉ प्रीति गुप्ता और डॉ प्रगति सक्सेना है। 

इसके पहले संस्करण मे लगभग पंद्रह पेपर प्रकाशित हुए है, प्राचार्य डॉ रुद्रमन सिंह स्वयं इस शोध पत्रिका के सलाहकार बोर्ड मे है। प्राचार्य डॉ रुद्रमन सिंह ने सभी को इस सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनायें दी.।

About The Author

Post Comments

Comments