रामनगर में पेयजल योजना का शुभारंभ, विधायक ने किया जल अर्पण

पानी का अनावश्यक व्यर्थ न करने की अपील की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। विकास खंड सदर के अंतर्गत ग्राम रामनगर में पेयजल योजना के अंतर्गत जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक सदर द्वारा पेयजल योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही जलापूर्ति व्यवस्था का प्रतीकात्मक रूप से जल अर्पण करते हुए ग्राम प्रधान रामनगर को सुपुर्द किया गया।
 
जिससे ग्रामवासियों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान विधायक सदर ने ग्रामवासियों से संवाद कर पेयजल योजना के संचालन एवं जलापूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधायक सदर ने ग्रामवासियों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा पानी का अनावश्यक व्यर्थ न करने की अपील की।
 
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रभात फेरी भी निकाली गई, जिसमें बच्चों ने जल बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान रामनगर, हिमांशु केसरवानी सहायक अभियंता, बृजेश कुमार,जूनियर इंजीनियर,डी. वेंकटेश (प्रोजेक्ट मैनेजर, पीएमपीएल) एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments