सोनभद्र में एंटी करप्शन की टीम ने संविदा स्वास्थ्य कर्मी को पच्चास हजार रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा, हड़कंप

संविदाकर्मी पर अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण और नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप , स्वास्थ्य विभाग में खलबली

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात संविदा कर्मी चंचल कुमार यादव जो स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था जिसे एंटी करप्सन की टीम ने रोडवेज बस स्टेशन रॉबर्ट्सगंज से बुधवार को दोपहर 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। 

IMG_20260319_003056

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित उत्कृष्ठ महिला कर्मचरियोे का पुरस्कार वितरण समारोह । Read More अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित उत्कृष्ठ महिला कर्मचरियोे का पुरस्कार वितरण समारोह ।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था जिसके एवज में संविदा कर्मी ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग किया तो भुग्तभोगी ने एंटी करप्शन की टीम से संपर्क कर मामले से अवगत कराया। शिकायतकर्ता रत्नेश की गुहार पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

जिलाधिकारी के आदेश पर  रोरवा ग्राम पंचायत की अनियमितता की  जाँच शुरु,  शिकायतकर्ताओं की निगाहें जाँच आख्या पर टिकी Read More जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा ग्राम पंचायत की अनियमितता की जाँच शुरु, शिकायतकर्ताओं की निगाहें जाँच आख्या पर टिकी

IMG_20260319_003250

लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोपः जांच, कार्रवाई की मांग़  Read More लेखपाल पर अवैध कब्जा कराने का आरोपः जांच, कार्रवाई की मांग़ 

इसके बाद टीम उसे रॉबर्ट्सगंज कोतवाली लेकर पहुंची जहाँ उससे गहन पूछ ताछ करने के बाद कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरा देवी पत्नी रत्नेश कुमार शुक्ला निवासी पीली कोठी मिर्जापुर ने जनपद में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन नवीनीकरण और पंजीकरण कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आवेदन दिया था जिस पर संविदा कर्मी द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। 

IMG_20260319_003203

जिसके क्रम में टीम ने अपनी योजना के अनुसार निर्धारित तिथि व समय पर रत्नेश को पच्चास हजार रूपये देकर उससे कर्मचारी को रोडवेज बस स्टेशन रॉबर्ट्सगंज में बुलाने को कहा। शिकायतकर्ता के बुलावे पर आरोपी स्टेशन पहुँचा जहाँ रत्नेश ने जैसे ही उसे 50 हजार रूपये दिया। इसी दौरान पास में खडी एंटी करप्शन टीम ने रूपये के साथ उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

इसके बाद टीम आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची जहाँ उसका हाथ धुलवाने पर लाल हो गया। एंटी करप्शन टीम द्वारा कोतवाली में उससे घंटों पूछताछ की गई जहाँ उसने कई खुलासे किये। हालांकि आरोपी अपनी गलती पर पछताते हुए टीम से छोड़ देने के लिये गिड़गिड़ाता रहा लेकिन टीम ने उसे हवालात में पहुँचा दिया। संविदा स्वास्थ कर्मी के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार