सोते समय महिला की हत्या, पति फरार

12 वर्षीय बेटे ने लगाया गला दबाने का आरोप

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। जिले के सराय इनायत थाना क्षेत्र के पट्टी छीट गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 32 वर्षीय महिला संगीता की सोते समय हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।बताया जा रहा है कि संगीता अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। सुबह जब पड़ोस की एक महिला ने उन्हें आवाज दी और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो शक होने पर लोगों ने अंदर जाकर देखा। कमरे में संगीता मृत अवस्था में पाई गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
 
घटना की सबसे अहम कड़ी मृतका का 12 वर्षीय बेटा है, जिसने अपने पिता शैलेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्चे का कहना है कि उसके पिता ने ही गला दबाकर उसकी मां की हत्या की है।मृतका का पति शैलेश कुमार, जो पेशे से पेंटिंग का काम करता है, घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे मुख्य आरोपी मानते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है, हालांकि हत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार