ऑपरेशन एनडीए– सरकार लाओ, झारखंड बचाओ के संकल्प के साथ तेज़ हुई हम(एस) की सक्रियता

हरे कृष्ण महाराज के नेतृत्व में झारखंड में संगठन विस्तार, जनसरोकार और सामाजिक समरसता पर जोर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

हजारीबाग, झारखंड:- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड द्वारा एनडीए की सरकार लाओ, झारखंड बचाओ के संकल्प के साथ प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों में तेज़ी देखी जा रही है। पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज के नेतृत्व में संगठन लगातार जनसरोकार, सामाजिक समरसता और विकास के मुद्दों को लेकर सक्रिय अभियान चला रहा है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 18 जनवरी 2026 को पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के समक्ष सदस्यता ग्रहण करने के बाद से ही हरे कृष्ण महाराज ने झारखंड की राजनीति में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है।
 
इसके बाद 25 जनवरी को रांची के अमलताश, अशोक नगर में आयोजित सदस्यता अभियान के जरिए उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि पार्टी राज्य में NDA सरकार बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने को प्रतिबद्ध है। पार्टी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में जहां सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया, वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित कर नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई गई। भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हरे कृष्ण महाराज अपने अनुशासन और समर्पण के साथ राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
 
हाल ही में हजारीबाग में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में उनकी सहभागिता को कौमी एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक बताया गया। हजारीबाग में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रामनवमी, रमज़ान और होली जैसे सभी पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सम्मान के साथ मनाए जाने चाहिए। उन्होंने समाज में विवादित बयानों से बचते हुए विकास और जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। वर्तमान में नई दिल्ली प्रवास के दौरान हरे कृष्ण महाराज ने पार्टी के संस्थापक, केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
 
इस दौरान झारखंड की आगामी राजनीतिक रणनीति, रामनवमी आयोजन, युवा विकास और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रेस विज्ञप्ति में विश्वास जताया गया कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड में युवाओं, महिलाओं और किसानों को साथ लेकर विकासोन्मुख और समावेशी राजनीति की नई दिशा स्थापित करेगा। अंत में कहा गया कि संगठन आने वाले समय में राज्य में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगा और जनकल्याण में अहम भूमिका निभाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें