नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
वार्षिक उत्सव में बच्चों ने मनभावन प्रस्तुतियां देकर किया आनंदित सांसद ने बच्चों को किया सम्मानित
अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
बरेली/रिठौरा। ग्लोबल पब्लिक स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भोजीपुरा ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल रहे। अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष रश्मि पटेल ने फीता काट कर किया।इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने अपने संबोधन में कहा दीपक और बाती की तरह गुरु और शिष्य का रिश्ता होता है।जो खुद जलकर दूसरों को प्रकाश देता है।
छात्र जीवन सब बाधाओं से दूर सीखने की सबसे उत्तम समय सीमा है। जिसमें वह जीवन को आदर्शमय बनाने के लिए गुरूओं से ज्ञान प्राप्त करता है। वहीं जिलाध्यक्ष श्री मती पटेल ने कहा विद्यालय परिसर में प्रवेश करने पर सभी को अपना बचपन याद आता है।गुरूओं की डांट और दुलार जीवन को सुगम और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करती है। प्रबंधक मनोज कुमार, प्रधानाचार्या प्रेमवती,चित्रांश पटेल ने अतिथियों को बुके भेंटकर सम्मानित किया।
छात्र -छात्राओं ने दिल छू लेने वाली प्रस्तुतियां देकर सभी को आनंदित कर दिया। कार्यक्रम में बैलकम सांग,बम -बम भोले,रंग दे बसंती चोला,गरवा, हरियाणवी सांग, रंगोली प्रतियोगिता, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का दिल जीत लिया।इस दौरान सभी छात्र -छात्राओं को सांसद श्री गंगवार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका सुचेत निगम, ऋषि सक्सेना,सीमा कनौजिया, मंजूषा शर्मा, अभिषेक शर्मा, आबिद खान,पुत्तु लाल, रामदास सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
hindi news swatantra prabhat bareilly news रंगोली प्रतियोगिता वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम Annual Day Celebration छात्र प्रस्तुतियां बरेली न्यूज ग्लोबल पब्लिक स्कूल School Annual Function Students Performance Cultural Program School सांसद छत्रपाल गंगवार MP Chhatrapal Gangwar छात्र सम्मान समारोह Student Felicitation शिक्षा कार्यक्रम Education Event India स्कूल इवेंट School Event News Rangoli Competition देशभक्ति प्रस्तुति Patriotic Performance हरियाणवी डांस Haryanvi Dance Program शिक्षक सम्मान Teacher Student Bond प्रतिभा प्रदर्शन Talent Showcase

Comments