नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
भीटी गांव में घर पर चढ़कर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
पुलिस के अनुसार थाना एयरपोर्ट में दर्ज मुकदमा संख्या 26/2026 धारा 191(2), 109(1), 351(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त रहमान पुत्र नूर अली
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज
थाना एयरपोर्ट पुलिस ने भीटी क्षेत्र में एक घर पर चढ़कर फायरिंग करने की घटना में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार थाना एयरपोर्ट में दर्ज मुकदमा संख्या 26/2026 धारा 191(2), 109(1), 351(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त रहमान पुत्र नूर अली निवासी असदुल्लापुर भीटी थाना एयरपोर्ट को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को देवघाट रेलवे डाटपुल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 3/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध वर्ष 2025 में थाना धूमनगंज और थाना एयरपोर्ट में मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को थाना एयरपोर्ट की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
prayagraj uttar pradesh police प्रयागराज अवैध तमंचा उत्तर प्रदेश पुलिस आरोपी गिरफ्तार accused arrested illegal pistol Police Action पुलिस कार्रवाई आर्म्स एक्ट एयरपोर्ट थाना Airport Police Station भीटी गांव Bhiti Village फायरिंग मामला Firing Case रहमान Rehman .315 बोर तमंचा .315 Bore Pistol जिंदा कारतूस Live Cartridge खोखा कारतूस Empty Cartridge Arms Act

Comments