छितौनी–तमकुही रेलवे परियोजना: प्रभावित किसानों को नोटिस वितरण

माघी कोठिलवा में लगा कैम्प, रेलवे परियोजना से प्रभावित तीन गांवों के किसानों को बांटे गए नोटिस

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रमोद रौनियार

कुशीनगर। विकास खण्ड विशुनपुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत माघी कोठिलवा में मंगलवार को रेलवे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को नोटिस देने के लिए ग्राम प्रधान नथुनी चौहान के दरवाजे पर विशेष कैम्प लगाया गया। कैम्प में संबंधित कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रभावित ग्रामीणों को बुलाकर प्रतिकर भुगतान से संबंधित नोटिस वितरित किए गए।

IMG-20260310-WA0071

इस दौरान सत्यम यादव व सुधीर यादव द्वारा ग्राम माघी कोठिलवा, अर्नहवा और चिरईहवा के भूमि स्वामियों को बुलाकर उन्हें नोटिस दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम माघी कोठिलवा में 44, अर्नहवा में 34 तथा चिरईहवा में 31 लोगों को नोटिस प्राप्त हुआ। सभी लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से नोटिस देकर आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। नोटिस के अनुसार प्रभावित भू-स्वामियों को 20 मार्च 2026 को कार्यालय उप भूमि अधिग्रहण अधिकारी, देवरिया में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच उपस्थित होकर प्रतिकर की धनराशि प्राप्त करने के लिए आवश्यक अभिलेख जमा करने होंगे।

गोरखपुर : मोहद्दीपुर में पत्रकार के किराए के मकान में लाखों की  भीषण चोरी,  Read More गोरखपुर : मोहद्दीपुर में पत्रकार के किराए के मकान में लाखों की भीषण चोरी,

प्रतिकर भुगतान के लिए आवश्यक अभिलेखों में प्रार्थना पत्र, बैंक खाते की सत्यापित प्रति, तहसीलदार द्वारा जारी हिस्सा प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, पहचान पत्र (आधार/पहचान पत्र), खतौनी की सत्यापित प्रति, तहसीलदार द्वारा जारी सत्यापन आदेश, दो साक्षी टिकट, दो सिंगल फोटो तहसीलदार द्वारा प्रमाणित तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। कैम्प के दौरान नोटिस लेने के लिए हरीलाल, कैलाशी देवी, रामदरश, उमेश, वृनारायण, अजय, राजदेव, तिवेनी, परमा, मोहन, मैनेजर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों को भूमि अधिग्रहण और प्रतिकर भुगतान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

गोरखपुर : चलते टैंकर का टायर फटा, चिंगारी से लगी भीषण आग; दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा Read More गोरखपुर : चलते टैंकर का टायर फटा, चिंगारी से लगी भीषण आग; दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

About The Author

Post Comments

Comments