नाराज़ होकर निकली महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

जानकारी के अनुसार 6 मार्च की रात लगभग 8:38 बजे घर से नाराज़ होकर निकली

Swatantra Prabhat Picture
Published On


भदोही

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना भदोही पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए घर से नाराज़ होकर निकली महिला को सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया।

जानकारी के अनुसार 6 मार्च की रात लगभग 8:38 बजे घर से नाराज़ होकर निकली एक महिला को खोजबीन के दौरान थाना भदोही क्षेत्र के सेवा सदन इंटर कॉलेज मोड़, भदोही के पास पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला को सकुशल उसके घर थाना रामपुर क्षेत्र, जौनपुर पहुंचाकर परिवार से मिलवा दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की परिजनों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक शशांक बाजपेई, हेड कांस्टेबल परमेंद्र राय और महिला आरक्षी मोहिनी तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


About The Author

Post Comments

Comments