प्रयागराज ने मथुरा को 8 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

इस तरह के भव्य आयोजन से से स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है - पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

ओबरा /सोनभद्र-

ओबरा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 23वीं सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 13वें दिन एक बेहद एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। प्रयागराज की टीम ने अपने शानदार गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर मथुरा को 8 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट के अगले चरण में प्रवेश किया।

IMG-20260309-WA0114

तीन साल में तीन आईसीसी ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर और खिलाड़ियों की मेहनत का ऐतिहासिक फल Read More तीन साल में तीन आईसीसी ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर और खिलाड़ियों की मेहनत का ऐतिहासिक फल

प्रतियोगिता के 13वें दिन के मुख्य अतिथि ओबरा क्षेत्राधिकारी अमित कुमार जी रहे। उन्होंने मैदान पर पहुँचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया। क्षेत्राधिकारी ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के भव्य आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है।

एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, मुख्य अतिथि सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने किया उद्घाटन Read More एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, मुख्य अतिथि सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने किया उद्घाटन

IMG-20260309-WA0115

सोनांचल कप प्रयागराज ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, मयंक दुबे बने मैन ऑफ द मैच Read More सोनांचल कप प्रयागराज ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, मयंक दुबे बने मैन ऑफ द मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मथुरा की टीम प्रयागराज की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। निर्धारित 25 ओवरों के इस मैच में मथुरा की पूरी टीम 22.5 ओवर में मात्र 106 रन बनाकर ढेर हो गई। मथुरा की ओर से आदेश ने सर्वाधिक 24 रन (28 गेंद) और विशाल चौहान ने 23 रन (20 गेंद) बनाए। प्रयागराज की गेंदबाजी आदित्य यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके।

वहीं, मानू राजा और आदर्श मिश्रा ने 2-2 विकेट लेकर मथुरा की कमर तोड़ दी। 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज आशीष रत्नम ने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 19 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के जड़कर 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

शिवांश यादव ने भी 33 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।प्रयागराज ने मात्र 11.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्रयागराज के आदित्य यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर रोशन सिंह एवं सूर्यप्रकाश चौरसिया। स्कोरिंग हिमांशु कुशवाहा, शुभम जायसवाल और अक्षय पटेल। कमेंट्री संकट मोचन झा और राजू यादव।

इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नीरज भाटिया, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मुजफ्फर अली, ई. शेषनाथ यादव, भूतपूर्व सैनिक प्रमोद सिंह, आयोजन सचिव संकट मोचन झा सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कल का महामुकाबला प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल कल प्रयागराज बनाम बनारस पॉली हॉस्पिटल सोनभद्र एलेवन के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला गांधी मैदान में सुबह से शुरू होगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें