उप जिलाधिकारी ओबरा ने किया मलिन बस्ती का दौरा, मलिन बस्ती की जमीन न्यायालय के आदेश पर खाली करने को लेकर किया वार्ता

भूमि खाली कराने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश, बस्तीवासियों के लिए खड़ी हुई मुसीबत

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश - 

हाईकोर्ट के आदेश पर डाला मलिन बस्ती की जमीन को खाली कराने के मामले में ओबरा एसडीएम मय टीम के साथ सेक्टर सी हनुमान मंदिर पर मलिन बस्ती के लोगों के साथ वार्ता करके न्यायालय के आदेश को पालन करने को अवगत कराया। ओबरा एसडीएम विवेक कुमार सिंह ने सेक्टर सी हनुमान मंदिर पर मलिन बस्ती डाला के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में बताया की 2012 इलाहाबाद हाइकोर्ट के आदेश में कहा था की मलिन बस्ती को लोग जहाँ रह रहे है वह जमीन स्थानीय सीमेंट कंपनी की जमीन है।

जिसके एवज में वहा के रहने वाले 268 लोगों को जमीन खाली करने के एवज मे पुनर्वास के लिए एक विस्वा जमीन व एक लाख रुपए देकर खाली कराया जाय,जिसके सन्दर्भ में एक माह पूर्व नोटिस दिया जा चुका है जिसकी अवधि समाप्त हो चुका है।आप लोग तहसील में जाकर जमीन का पट्टा व एक लाख रुपये लेकर यह भूमि खाली कर दें। इस बात को सुनते ही बस्ती के मौजूद लोगों मे आक्रोष व्याप्त हो गया, बस्ती के लोगों ने कहा की हम लोग यहां लगभग पच्चास वर्षो से रह रहे है ,जहां सरकार की विकास की विभिन्न योजनाओं के तहत करोडों रुपये विकास कार्य मे खर्च हो चुका है।

वृद्धाश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित Read More वृद्धाश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

लोगों के पक्के आवास शौचालय सड़क विद्युतीकरण पानी जैसी सुविधायें मिली हुई है । जिससे पुनर्वास मे परेशानी होगी लोगों ने संयुक्त रुप से कहा की जिन जमीनों पर हम लोगों को पुनर्वास किया जा रहा है वह जमीन कंपनी को दे दिया जाय। हम लोगों की बस्ती को ना उजाडा जाय जिससे हम लोगों के बच्चो की पढाई रहन सहन जैसी समस्या पैदा होगी। इस दौरान चेयरमैन फुलवंती कुमारी, पारस यादव, मंगल जायसवाल, मलिन बस्ती के नेता मदन अग्रहरि, बबुन्दर पाठक, नागेन्द्र पासवान, उमेश मेहता, सुभाष राणा, अवधेश चौहान, रमेश भारती, गुंजा अग्रहरि, लक्ष्मन कुशवाहा, उदय पाण्डेय हरिश्चंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विदेश गए युवाओं का विवरण जुटाने में जुटा माघी कोठिलवा ग्राम पंचायत प्रशासन Read More विदेश गए युवाओं का विवरण जुटाने में जुटा माघी कोठिलवा ग्राम पंचायत प्रशासन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें