Haryana: हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। गुरुग्राम और रेवाड़ी में लोगों ने घरों के अंदर पंखों और अन्य सामान को हिलते हुए देखा, जिसके बाद कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर ऑफ सिसमोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र रेवाड़ी रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के लगभग 5 किलोमीटर नीचे था। यह झटके सुबह करीब 7 बजकर 1 मिनट पर महसूस किए गए।

पिछले 10 महीनों में कई बार महसूस हुए झटके

हरियाणा में पिछले 10 महीनों के दौरान कई जिलों में भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं।

  • 27 जून 2025: महेंद्रगढ़ जिले में शाम के समय भूकंप आया। इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई और गहराई 5 किलोमीटर थी।

    अंतिमा तिवारी ने कॉलेज में किया टॉप अंशिका को मिला दूसरा स्थान Read More अंतिमा तिवारी ने कॉलेज में किया टॉप अंशिका को मिला दूसरा स्थान

  • 10 जुलाई 2025: सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर झज्जर केंद्रित 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत, हिसार और रेवाड़ी तक महसूस किए गए।

    पोखर में डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत Read More पोखर में डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत

  • 11 जुलाई 2025: शाम 7:49 बजे झज्जर में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका असर गुरुग्राम, रोहतक, जींद, सोनीपत और रेवाड़ी में महसूस हुआ।

    प्रीपेड मीटर : बैलेंस खत्म होने पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली,मिलेगा 'इमरजेंसी क्रेडिट' Read More प्रीपेड मीटर : बैलेंस खत्म होने पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली,मिलेगा 'इमरजेंसी क्रेडिट'

  • 16-17 जुलाई 2025: रात 12:46 बजे रोहतक में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

  • 17 जुलाई 2025: दोपहर 12:34 बजे झज्जर में 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

  • 22 जुलाई 2025: फरीदाबाद में सुबह 6 बजे 3.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

  • 10 अगस्त 2025: झज्जर में शाम 4:10 बजे 3.1 तीव्रता का भूकंप आया।

  • 16 जनवरी 2026: सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में 3.5 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

  • 19 जनवरी 2026: सोनीपत में सुबह 2.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र उत्तर दिल्ली था।

  • 9 मार्च 2026: रेवाड़ी में सुबह 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

क्यों आता है भूकंप

वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी की सतह सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार गति में रहती हैं। कई बार जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या दबाव के कारण मुड़ जाती हैं, तो उनमें जमा ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है। इसी ऊर्जा के कारण धरती में कंपन होता है, जिसे भूकंप कहा जाता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार