अनपरा की साइबर टीम के पहल से आवेदक की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि कराई गई वापस

साइबर टीम की सराहनीय कार्य, आवेदक सहित स्थानीय लोगों ने किया भूरि भूरि प्रशंसा

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

अनपरा थाना क्षेत्र निवासी श्याम नारायण चौधरी पुत्र देवेंद्र चौधरी निवासी गरबन्धा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 31.10.2025 को साइबर ठगी की घटना हुई थी। आवेदक द्वारा सहायता हेतु हिताची कस्टमर केयर पर फोन किया गया, जहां से एक अन्य मोबाइल नंबर प्रदान किया गया। आवेदक द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर अज्ञात साइबर ठगों द्वारा आवेदक के बैंक खाते से कुल ₹10,101/- (दस हजार एक सौ एक रुपये) की ठगी कर ली गई।इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि को संबंधित खातों में तत्काल होल्ड कराया गया।

बेटी के विवाह में दिया आर्थिक सहयोग Read More बेटी के विवाह में दिया आर्थिक सहयोग

तत्पश्चात NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा से ई-मेल के माध्यम से पत्राचार करते हुए आवेदक की होल्ड की गई सम्पूर्ण धनराशि ₹10,101/- को उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाना अनपरा की साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।धनराशि वापस कराने वाली टीम में मुख्य रूप से सत्येन्द्र कुमार राय प्रभारी निरीक्षक, अनपरा , हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द साइबर हेल्प डेस्क शामिल रहे।

छत्रपति शिवाजी पर धीरेन्द्र शास्त्री की अभद्र टिप्पणी से भड़की भारतीय समता मूलक महासभा Read More छत्रपति शिवाजी पर धीरेन्द्र शास्त्री की अभद्र टिप्पणी से भड़की भारतीय समता मूलक महासभा

साइबर जागरूकता हेतु अपील-

एडीओ पंचायत ने अपने सुविधा के अनुसार कुछ सफाईकर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव Read More एडीओ पंचायत ने अपने सुविधा के अनुसार कुछ सफाईकर्मियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक खाता नंबर, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड, OTP आदि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।किसी भी अनजान QR कोड को स्कैन करने या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, नजदीकी थाने में रिपोर्ट करें अथवा cybercrime.gov.in पर जाकर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें