सोनांचल कप प्रयागराज ने दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा, मयंक दुबे बने मैन ऑफ द मैच

अगला मुकाबला टूर्नामेंट के 13वें दिन कल प्रयागराज बनाम मथुरा के बीच भिड़ंत होगी।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) 

छायाकार -कु. रीता

ओबरा /सोनभद्र-

स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित 23वें सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 12वें दिन एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आज के मैच में प्रयागराज की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करने का साहसी फैसला लिया, लेकिन प्रयागराज के गेंदबाजों के आगे उनकी एक न चली।दिल्ली का स्कोर 19 ओवर में 108 रन (सभी विकेट खोकर)

23वां सोनांचल कप भदोही ने रोमांचक मुकाबले में बोर्ड इलेवन को 2 विकेट से हराया, शादाब बने मैन ऑफ द मैच Read More 23वां सोनांचल कप भदोही ने रोमांचक मुकाबले में बोर्ड इलेवन को 2 विकेट से हराया, शादाब बने मैन ऑफ द मैच

प्रमुख प्रदर्शन दिल्ली की ओर से इंद्रेश ने 16 गेंदों पर 18 रन (4 चौके) और आकाश ने 17 गेंदों पर 18 रन (2 चौके) का योगदान दिया। प्रयागराज की घातक गेंदबाजी मयंक दुबे ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में महज 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, मानू राजा ने भी 4 ओवर में 22 रन देकर 3 सफलताएं हासिल कीं ।

इकाना स्टेडियम में India vs Afghanistan ODI, रोहित-कोहली का दिखेगा जलवा Read More इकाना स्टेडियम में India vs Afghanistan ODI, रोहित-कोहली का दिखेगा जलवा

108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम ने शुरू से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी और मात्र 15.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रयागराज के सलामी बल्लेबाज यादवेंद्र सिंह यादव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने 41 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 58 रनों की शानदार पारी खेली (रिटायर हर्ट) आशीष रत्नम ने भी धैर्य दिखाते हुए 27 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, मुख्य अतिथि सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने किया उद्घाटन Read More एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, मुख्य अतिथि सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने किया उद्घाटन

दिल्ली की गेंदबाजी दिल्ली की तरफ से आनंद कुमार और चिराग को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे प्रयागराज के रनों की रफ्तार नहीं रोक पाए। मैच के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और आयोजन समिति की भव्य व्यवस्थाओं की सराहना की। मैच के अंत में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रयागराज के मयंक दुबे को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

मुकाबले के दौरान निर्णायक की भूमिका में रोशन सिंह व प्रदीप शर्मा रहे। कमेंट्री संकट मोचन झा व राजू यादव ने की। इस अवसर पर सपा जिला प्रवक्ता रमेश वर्मा, मुजफ्फर अली, ई• शेषनाथ यादव, प्रमोद सिंह, और आयोजन सचिव संकट मोचन झा सहित कई खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें