नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गलत इंजेक्शन से 6 माह के मासूम की मौत के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
नैनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गलत इंजेक्शन लगाने से 6 माह के मासूम की मौत के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी, प्रयागराज,
रविवार को नैनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गलत इंजेक्शन लगाने से 6 माह के मासूम की मौत के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को धनुहां कट से पकड़कर उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रमेश कुमार पटेल (38 वर्ष) पुत्र स्व. संतोष पटेल निवासी ग्राम बेदौली थाना मांडा, कमिश्नरेट प्रयागराज (वर्तमान पता चाका, ददरी रोड थाना नैनी, प्रयागराज) के रूप में हुई है।
बताया गया कि 04 अक्टूबर 2025 को वादी विशाल पटेल पुत्र स्व. राजकरन पटेल निवासी ददरी नौगवां थाना नैनी ने थाना नैनी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आशा क्लीनिक धनुहां, चाका ब्लॉक के संचालक डॉक्टर रमेश पटेल ने उनके 6 माह के पुत्र देव को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना नैनी में मु0अ0सं0 535/2025 के तहत धारा 106(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान धारा 106(1) बीएनएस को हटाते हुए धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।रविवार को थाना नैनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रमेश कुमार पटेल को धनुहां कट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम,थाना नैनी उपनिरीक्षक कुलदीप उपाध्याय, कांस्टेबल अमित कुमार, शामिल रहे।
uttar pradesh prayagraj 2025 Swantantra prabhat prayagraj news Naini Legal Proceedings Initiated police action on tip-off arrest in case of death of 6-month-old infant due to wrong injection accused arrested near Dhanuhā Cut accused identified as Ramesh Kumar Patel (38) son of late Santosh Patel resident of Bedouli village Manda police station Prayagraj Commissionerate (current address Chaka Dadri Road Naini Police Station Prayagraj) incident reported on October 4 by complainant Vishal Patel son of Rajkaran Patel resident of Dadri Naugwan Naini PS alleging that operator of Asha Clinic Dhanuhā Chaka Block Dr. Ramesh Patel administered wrong injection causing death of 6-month-old son Dev FIR registered at Naini PS under case no. 535/2025 initially under section 106(1) BNS later amended to section 105 BNS police action on Sunday led to arrest of Ramesh Kumar Patel based on tip-off further legal proceedings ongoing arresting team included SHO Brijkishore Gautam Sub-Inspector Kuldeep Upadhyay Constable Amit Kumar

Comments