बुंडू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित, महिलाओं को किया गया सम्मानित

साथ ही सभी पंचायतों की महिला प्रतिनिधियों को 5-5 कलम एवं 1-1 डायरी उपहार स्वरूप दिया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- 
बरही
 
 
प्रखंड अंतर्गत ग्राम बुंडू में जेएसएलपीएस महिला समूह द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया।
 
 
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि  जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष विजय कुमार यादव एवं पंचायत समिति सदस्या नीलम देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।.
 
 
इस अवसर पर क्षेत्र के पाँच पंचायतों की महिला दीदियाँ बड़ी संख्या में शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने पर चर्चा की गई।
 
 
साथ ही सभी पंचायतों की महिला प्रतिनिधियों को 5-5 कलम एवं 1-1 डायरी उपहार स्वरूप दिया गया।
 
 
 
साथ ही सांसद मनीष जायसवाल जी के द्वारा दिया हुआ एक लहंगा का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में महालक्ष्मी उरांव सीएलएफ आईआरपी, चित्रा कुमारी सीएलएफ मैनेजर, क्रांति कुमारी जेंडर सीआरपी, अनीता कुमारी जेंडर सीआरपी, पिंकी देवी बैंक सखी, प्रियंका देवी, ममता कुमारी सीएलएफ अध्यक्ष, बबली कुमारी, मोनिका कुमारी, ममता कुमारी, अनीता देवी, सरिता देवी, कविता देवी, संध्या देवी विओ अध्यक्ष, सोना देवी एवं खुनीता देवी सहित कई महिलाएँ उपस्थित रहीं। 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार