नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
आनंद और अवसाद और सुख और पीड़ा, जीवन के अलग-अलग सोपान
यदि केवल आनंद ही होता तो उसकी पहचान भी संभव नहीं होती और यदि केवल अवसाद ही होता तो जीवन का अस्तित्व ही संकट में पड़ जाता
सुख और दुख दो ऐसे सोपान हैं जिन पर चलकर ही मनुष्य अपनी संपूर्णता को समझ पाता है। जीवन कभी एक सीधी रेखा की तरह नहीं चलता, उसमें उतार-चढ़ाव, सुख-दुःख, आशा-निराशा, संभावनाएं और आशंकाएं निरंतर एक-दूसरे में गुंथी रहती हैं। जैसे प्रकृति में दिन और रात का क्रम है, जैसे ऋतुएं बदलती हैं, वैसे ही मनुष्य के भीतर भी भावनाओं का आवागमन होता रहता है। यदि केवल आनंद ही होता तो उसकी पहचान भी संभव नहीं होती और यदि केवल अवसाद ही होता तो जीवन का अस्तित्व ही संकट में पड़ जाता, इसलिए इन दोनों का सह-अस्तित्व ही जीवन को अर्थ देता है।
गौतम बुद्ध ने अपने उपदेशों में कहा कि जीवन दुःखों से भरा है, परंतु उससे मुक्ति का मार्ग भी संभव है। यह दृष्टिकोण हमें यह समझाता है कि अवसाद स्थायी सत्य नहीं बल्कि एक परिवर्तनशील अवस्था है जिसे समझकर पार किया जा सकता है, इसी तरह स्वामी विवेकानंद का प्रसिद्ध आह्वान “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” जीवन के संघर्षों के बीच आशा की ज्योति बनकर मार्ग दिखाता है, जब मनुष्य अवसाद में डूबता है तब उसे लगता है कि सब कुछ समाप्त हो गया है, परंतु यही वह क्षण होता है जब भीतर छिपी शक्ति जागृत हो सकती है, इतिहास इस बात का साक्षी है कि महान व्यक्तित्वों ने गहरे अवसाद और संघर्षों को पार करके ही ऊंचाइयों को छुआ है,
अब्राहम लिंकन का जीवन इसका सशक्त उदाहरण है, उन्होंने अनेक बार असफलताओं का सामना किया, चुनावों में हार का सामना किया, व्यक्तिगत जीवन में गहन पीड़ा झेली, फिर भी उन्होंने अपने संकल्प को नहीं छोड़ा और अंततः वे अमेरिका के राष्ट्रपति बने, यह हमें सिखाता है कि अवसाद अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत का द्वार भी हो सकता है।,
इसी प्रकार महात्मा गांधी ने कहा था कि मनुष्य अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जैसा सोचता है वैसा बन जाता है। यह कथन स्पष्ट करता है कि आनंद और अवसाद दोनों का मूल हमारे भीतर है, परिस्थितियां बाहरी होती हैं परंतु उनका प्रभाव हमारे दृष्टिकोण पर निर्भर करता है, यदि हम सकारात्मक दृष्टि बनाए रखें तो कठिन परिस्थितियों में भी आशा की किरण दिखाई देती है। जीवन में सुख के क्षण हमें ऊर्जा और उत्साह देते हैं जबकि दुःख के क्षण हमें धैर्य, सहनशीलता और गहराई प्रदान करते हैं, यदि केवल आनंद ही हो तो मनुष्य सतही बन सकता है और यदि केवल अवसाद ही हो तो वह टूट सकता है, परंतु इन दोनों के संतुलन से ही वह परिपक्व और संवेदनशील बनता है।
आधुनिक समय में अवसाद एक गंभीर सामाजिक और मानसिक समस्या के रूप में उभर रहा है, तेज प्रतिस्पर्धा, अकेलापन, सामाजिक अपेक्षाएं और असफलता का भय मनुष्य को भीतर से कमजोर कर रहा है, ऐसे समय में यह समझना अत्यंत आवश्यक है कि अवसाद कोई कमजोरी नहीं बल्कि एक संकेत है कि हमें अपने भीतर झांकने और स्वयं को समझने की आवश्यकता है।, रवीन्द्रनाथ ठाकुर की पंक्ति यदि तुम रोओगे क्योंकि सूर्य अस्त हो गया है, तो तुम तारों को नहीं देख पाओगे।
जीवन के गहन सत्य को उद्घाटित करती है कि हर अंत के भीतर एक नई शुरुआत छिपी होती है, आनंद और अवसाद दोनों ही हमारे शिक्षक हैं, आनंद हमें कृतज्ञता और संतोष सिखाता है जबकि अवसाद हमें आत्ममंथन और आत्मबोध की ओर ले जाता है, जब मनुष्य अपने दुःख को समझता है तो वह दूसरों के दुःख को भी अनुभव करने लगता है और यहीं से करुणा, संवेदनशीलता और मानवता का विकास होता है, इसलिए यह कहना अनुचित नहीं होगा कि अवसाद भी जीवन का एक आवश्यक अध्याय है,
यह हमें भीतर से मजबूत बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है, जीवन की यात्रा में अनेक मोड़ आते हैं, कभी सफलता मिलती है तो कभी असफलता, कभी संबंधों में मधुरता होती है तो कभी कटुता, कभी आशाएं पंख फैलाती हैं तो कभी आशंकाएं मन को घेर लेती हैं, परंतु इन सबके बीच यदि हम संतुलन बनाए रखें, धैर्य और विश्वास को थामे रखें और यह समझें कि हर स्थिति अस्थायी है तो हम जीवन को अधिक सहजता और संतुलन के साथ जी सकते हैं।
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ने कहा था कि सपने वो नहीं होते जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते है। यह कथन आशा और संभावनाओं की शक्ति को दर्शाता है, जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं, यदि हमारे भीतर एक लक्ष्य और एक विश्वास जीवित है तो हम हर अवसाद को पार कर सकते हैं, अंततः जीवन एक निरंतर बहती हुई धारा है जिसमें आनंद और अवसाद दोनों ही लहरों की तरह आते-जाते रहते हैं, हमें इन लहरों से डरना नहीं बल्कि इनके साथ संतुलन बनाकर चलना सीखना है, अपने भीतर आशा का दीप जलाए रखना है और यह विश्वास बनाए रखना है कि हर अंधेरी रात के बाद एक उजली सुबह अवश्य आती है, यही विश्वास जीवन को सार्थक, सुंदर और पूर्ण बनाता
संजीव ठाकुर
संजीव ठाकुर
Mental Health Awareness जीवन दर्शन Positive Thinking Hindi Mahatma Gandhi Thoughts Life lessons Hindi आनंद और अवसाद सुख और दुख motivational Hindi article प्रेरणादायक विचार emotional balance life Gautam Buddha teachings Swami Vivekananda quotes Rabindranath Tagore inspiration APJ Abdul Kalam quotes self growth journey depression and hope depression and hope जीवन के सोपान जीवन के सोपान हिंदी प्रेरक लेख हिंदी प्रेरक लेख spiritual wisdom Hindi spiritual wisdom Hindi happiness and pain happiness and pain


Comments