नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
रामनवमी पूजा समिति काहुआ गठन, राजा यादव बने अध्यक्ष
बैठक की अध्यक्षता पदमा के मुखिया अनिल मेहता ने की। बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया।
पदमा, हजारीबाग, झारखंड:-
आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पदमा में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पदमा के मुखिया अनिल मेहता ने की। बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार राजा यादव को पूजा समिति का अध्यक्ष, पवन यादव को उपाध्यक्ष तथा बजरंगी यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद राजा यादव ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष रामनवमी पूजा समिति की ओर से पूजा का आयोजन भव्य और आकर्षक तरीके से किया जाएगा, ताकि पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बने।
समिति के सहयोग के लिए 11 सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
इनमें अनिल मेहता (मुखिया), अजय मेहता (उप मुखिया), जगन्नाथ पासवान, बच्चन राम, गौरी शंकर सिंह, पंकज सिंह, रोशन सिंह, विकास कुमार, शशि ठाकुर, चंदन सिंह और नीरज कुमार शामिल हैं।
बैठक में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Jharkhand Barhi Hazaribagh News Hazaribagh Padma upcoming Ram Navami festival important meeting village head Anil Mehta formation of Ram Navami Puja Committee Raja Yadav appointed as President Pawan Yadav as Vice President Bajrangi Yadav as Treasurer committee plans for grand and attractive celebrations 11-member committee members include Anil Mehta (Head) Ajay Mehta (Deputy Head) Jagannath Paswan Bachchan Ram Gauri Shankar Singh Pankaj Singh Roshan Singh Vikas Kumar Shashi Thakur Chandan Singh Neeraj Kumar discussions on peaceful and organized celebration committee members and large number of villagers present

Comments