Haryana: हरियाणा के सिरसा में ज्वेलरी शॉप पर आयकर विभाग की छापेमारी, लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में शनिवार शाम को एक प्रमुख ज्वेलरी शॉप पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही दुकान के स्टाफ से पूछताछ की गई और लेन-देन व आमदनी से संबंधित पूरी जानकारी मांगी गई। इस दौरान शॉप मालिक को भी मौके पर बुलाया गया। आयकर अधिकारियों ने दुकान का सारा रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी।

हिसार से पहुंची आयकर विभाग की टीम

मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई आयकर विभाग हिसार की टीम द्वारा की गई। टीम में करीब 6 से 7 सदस्य शामिल थे। अधिकारियों ने दुकान के लेखा-जोखा, बिलिंग रिकॉर्ड और डिजिटल लेन-देन से जुड़ी सभी जानकारी की बारीकी से जांच की। जांच प्रक्रिया के दौरान साक्ष्य के तौर पर पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

भादरा बाजार में मची हलचल

यह छापेमारी शहर के भादरा बाजार स्थित गोलछा वाली गली में शेरपुरा ज्वैलर्स की दुकान पर की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों और बाजार में हलचल मच गई और यह चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि, दुकान संचालक ने इस कार्रवाई को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया और टीम ने भी मीडिया के सामने बयान देने से परहेज किया।

करीब दो घंटे तक चली जांच

आयकर विभाग की टीम करीब डेढ़ से दो घंटे तक दुकान पर मौजूद रही और सभी दस्तावेजों की जांच करती रही। कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम देर शाम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि दुकानदार की ओर से पहले से ही काफी लेखा-जोखा व्यवस्थित रखा गया था।

अवैध संबंध के शक में  बेटे की हत्या मे  पिता गिरफ्तार Read More अवैध संबंध के शक में  बेटे की हत्या मे  पिता गिरफ्तार

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें