गोरखपुर :फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर 9.5 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार,

1.80 लाख नकद सहित कार-बाइक व मोबाइल बरामद

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

 ब्युरो कार्यालय गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर :उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को राजघाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 लाख 80 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक डोंगल तथा दो आरसी कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजघाट थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 17/2026 से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हैदर अली पुत्र सब्बीर अली निवासी पिपरिया, जिला होशंगाबाद (मध्यप्रदेश) तथा मुस्तफा अली पुत्र सोहराब अली निवासी गढ़ी जलालपुर थाना असन्द्रा, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 30 जनवरी 2026 को उन्होंने एक व्यापारी को उस समय निशाना बनाया जब वह करीब 9 लाख 50 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। रास्ते में दोनों आरोपियों ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर व्यापारी को रोक लिया और पैसे से जुड़े दस्तावेजों की जांच के नाम पर उससे पूछताछ करने लगे। इसी दौरान उन्होंने व्यापारी को झांसे में लेकर रुपये से भरा बैग अपने कब्जे में ले लिया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

मिश्रित आबादी वाले गांव का निरीक्षण करने एसडीम एवं सी ओ क्यों लड़ियां पहुंचे  Read More मिश्रित आबादी वाले गांव का निरीक्षण करने एसडीम एवं सी ओ क्यों लड़ियां पहुंचे 

घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने राजघाट थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। लगातार की गई छानबीन और निगरानी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आबादी के बीच डंप हो रहा कूड़ा, लोग परेशान258 Read More आबादी के बीच डंप हो रहा कूड़ा, लोग परेशान258

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 1 लाख 80 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक डोंगल और दो आरसी कार्ड बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद वाहन और मोबाइल फोन का उपयोग वारदात को अंजाम देने और फरार होने में किया गया था।

थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा के नेतृत्व में थाना दिवस संपन्न Read More थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा के नेतृत्व में थाना दिवस संपन्न

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी हैदर अली के खिलाफ मध्यप्रदेश में चोरी का एक मुकदमा पहले से दर्ज है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने कहीं अन्य जिलों में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम तो नहीं दिया है।पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है और उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post Comments

Comments