जिला खो-खो चैंपियनशिप का हुआ उद्घाटन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में  आज आर पी साइंस अकादमी भुवनपुर में जिला खो खो संघ द्वारा आयोजित पांचवें जिला खो खो चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि एपीजे अब्दुल कलाम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के संस्थापक मोहम्मद शहजाद और विशिष्ट अतिथि जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर रंजन ओझा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि और आए हुए सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
 
आयोजित विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सुधीर कुमार पांडे व प्रधानाचार्य अविनाश प्रजापति ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया जिला खो खो संघ के सचिव राम सिंह बताया इस प्रतियोगिता सब जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक और बालिका प्रतिभा करेंगे जिसमें कुल 45 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद शहजाद ने उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है,पहले के समय में मोबाइल नहीं होता था तब बच्चे खेल की तरफ अधिक ध्यान देते थे।
 
लोग स्वस्थ होते थे,इसलिए मोबाइल छोड़ शिक्षा के साथ खेल पर ध्यान देना चाहिए।उद्घाटन मैच B R S एकेडमी गढ़हा गौतम और आर पी साइंस एकेडमी भुवनपुर के बीच खेला गया जिसमें B R S ACADEMY विजेता रही हैसीनियर बालिका संवर्ग में पहला मैच J R C और P S स्पोर्ट्स के बीच हुआ जिसमें P S स्पोर्ट्स विजेता रही,सब जूनियर बालिका संवर्ग में दूसरा मैच कंपोजिट विद्यालय निपानिया और D R C हसीनाबाद के बीच हुआ जिसमें निपानिया की टीम विजेता रही इस अवसर पर भावेश पांडे,अखिलेश सिंह,महंत राम वर्मा,राजेंद्र सिंह सुनील सिंह,धर्मेंद्र वर्मा,, जयराम वर्मा, रणधीर सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, कृष्ण गोपाल,आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments