सोनांचल कप बनारस पॉली हॉस्पिटल सोनभद्र इलेवन ने भदोही को 5 विकेट से रौंदा, आकाश सिंह बने मैन ऑफ द मैच

दसवें दिन रोमांचक मुकाबला बनारस पॉली हॉस्पिटल सोनभद्र इलेवन और भदोही के बीच

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ छायाकार कु. रीता

ओबरा/ सोनभद्र -

 ओबरा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित 23वें सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। बनारस पॉली हॉस्पिटल सोनभद्र इलेवन और भदोही के बीच हुए इस मैच में सोनभद्र की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भदोही को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच की शुरुआत में भदोही ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, सोनभद्र के गेंदबाजों के सधे हुए आक्रमण के सामने भदोही की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 116 रन ही बना सकी। अनुराग गुप्ता ने सर्वाधिक 27 रनों (25 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) का योगदान दिया।

IMG-20260307-WA0018

एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, मुख्य अतिथि सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने किया उद्घाटन Read More एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, मुख्य अतिथि सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने किया उद्घाटन

यश सिंह ने तेज तर्रार 19 रन जोड़े। सोनभद्र की गेंदबाजी आकाश सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं शिवांक सिंह ने भी 3 विकेट लेकर भदोही की कमर तोड़ दी। 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनारस पॉली हॉस्पिटल सोनभद्र इलेवन की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। आकाश सिंह के बल्ले ने मैदान के चारों ओर रनों की बारिश कर दी। उन्होंने मात्र 33 गेंदों पर 68 रनों (8 चौके, 4 छक्के) की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया।अर्पित गिरी 16 रन बनाकर नाबाद रहे। सोनभद्र ने 13.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। भदोही की ओर से शादाब ने अच्छी गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

PAK vs SL: Sahibzada Farhan ने तोड़ा Virat Kohli का रिकॉर्ड Read More PAK vs SL: Sahibzada Farhan ने तोड़ा Virat Kohli का रिकॉर्ड

IMG-20260307-WA0021

संजू के 97 ने भारत को दिलाई सेमीफाइनल की टिकट Read More संजू के 97 ने भारत को दिलाई सेमीफाइनल की टिकट

दसवें दिन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक चीफ ओबरा ओमप्रकाश तिवारी और विशिष्ट अतिथि सुपरवाइजर रामबृक्ष यादव रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गांधी मैदान में हो रहे इस भव्य आयोजन की जमकर सराहना की। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार कनौजिया ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आकाश सिंह को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा। मुकाबले के दौरान निर्णायक (अंपायर) की भूमिका रोशन सिंह और प्रदीप शर्मा ने निभाई। लाइव स्कोरिंग हिमांशु कुशवाहा व अक्षय पटेल ने संभाली, जबकि कमेंट्री संकट मोचन झा और राजू यादव ने की।

इस अवसर पर ई. शेषनाथ यादव, प्रमोद सिंह, सचिव संकट मोचन झा, कलीम खान, अरविंद यादव गप्पू सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कल का मैच मथुरा बनाम दानापुर रेलवे के बीच खेला जाएगा, जो प्रतियोगिता के अगले पड़ाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें