व्यापारी के साथ हुई मारपीट, चार पर केस दर्ज 

जांच के बाद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। व्यापारी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने चार आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के विद्याधर हुलासगढ़ निवासी बद्री प्रसाद मिश्र पुत्र सूर्यप्रसाद मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र जगदंबा प्रसाद मिश्र बीती चार मार्च को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने सीमेण्टेड रूद्रा ब्रिक फील्ड कार्यालय पर बैठा था।
 
आरोप है कि इसी बीच इटैला गांव के अवधेश सिंह अपने पुत्र अंकुर सिंह व राजा सिंह तथा अजय सिंह के साथ वहां पहुंचे और जगदंबा प्रसाद को मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़ित के वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिये। मारपीट की यह घटना सीसी फुटेज में कैद है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार