नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
चक भटाही मे जमकर चले ईट पत्थर
खड़ी बाइक को ईंट-पत्थरों से तोड़ा,और स्कूटी उठा ले गए हमलावर
नैनी, प्रयागराज। बुधवार को होली के दिन नैनी के चक भटाही क्षेत्र स्थित निवासी दीपक केसरवानी के पुत्र ने पड़ोस के कुछ लोगों पर रंजिशन घर पर हमला करने,मारपीट करने,बाइक को तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के अनुसार,बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था,जिसके बाद से आरोपी पक्ष रंजिश रखे हुए थे।
आरोप है कि 5 मार्च को दोपहर लगभग 2:30 से 3:00 बजे के बीच कुछ लोग घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे।उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद कमलेश,आकाश,उमेश,भोला भारतीया समेत लगभग 15-20 लोग लाठी-डंडा और चापड़ जैसे हथियार लेकर दोबारा घर पर चढ़ आए।
पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उनके पुत्र पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। किसी तरह वह घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुआ।आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक को ईंट-पत्थरों से तोड़ दिया और स्कूटी को उठा ले गए।
जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों में से कुछ लोग अवैध नशे का कारोबार भी करते हैं और क्षेत्र में भय का माहौल बनाए हुए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।हालांकि पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
prayagraj crime news Naini Prayagraj News लाठी डंडा हमला नैनी प्रयागराज खबर चक भटाही नैनी विवाद Chak Bhatahi Naini Clash प्रयागराज मारपीट मामला Prayagraj Assault Case होली के दिन बवाल Holi Day Violence घर पर हमला प्रयागराज Attack on House Prayagraj बाइक तोड़फोड़ मामला Bike Vandalism Case Scooty Theft Prayagraj स्कूटी उठा ले गए हमलावर प्रयागराज क्राइम न्यूज Naini Area Crime नैनी क्षेत्र अपराध Armed Attack Case

Comments