Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, 35 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेजी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। महीने के पहले ही सप्ताह में कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे दोपहर के समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो मार्च के दौरान प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। बुधवार को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के शुरुआती दिनों के हिसाब से काफी अधिक माना जा रहा है।

प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार औसत तापमान में करीब 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से लगभग 6 डिग्री ज्यादा चल रहा है। प्रदेश के तीन शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। इनमें गुरुग्राम में 35.0°C, सिरसा में 34.8°C और भिवानी में 34.5°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा नौ अन्य शहरों में भी तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिसके कारण आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के पहले सप्ताह में ही इस तरह की तेज गर्मी आगे चलकर हीट वेव जैसी परिस्थितियों का संकेत दे सकती है। ऐसे में लोगों को खासतौर पर दोपहर के समय तेज धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

न्यूनतम तापमान में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। पूरे राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 4.8 डिग्री ज्यादा बना हुआ है।

चंदवा एयर एंबुलेंस हादसा: सांसद कालीचरण सिंह ने पीड़ित परिवार से की दूसरी मुलाकात, हरसंभव सहयोग का भरोसा Read More चंदवा एयर एंबुलेंस हादसा: सांसद कालीचरण सिंह ने पीड़ित परिवार से की दूसरी मुलाकात, हरसंभव सहयोग का भरोसा

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। अंबाला और रोहतक जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया है। वहीं महेंद्रगढ़ जिला अभी भी राज्य का अपेक्षाकृत ठंडा क्षेत्र बना हुआ है, हालांकि वहां भी तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

विदाई के समय दूल्हे को मिर्गी आने पर दुल्हन ससुराल जाने से किया इनकार Read More विदाई के समय दूल्हे को मिर्गी आने पर दुल्हन ससुराल जाने से किया इनकार

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार