चंदवा एयर एंबुलेंस हादसा: सांसद कालीचरण सिंह ने पीड़ित परिवार से की दूसरी मुलाकात, हरसंभव सहयोग का भरोसा

चंदवा एयर एंबुलेंस हादसे के बाद सांसद कालीचरण सिंह ने पीड़ित परिवार से दूसरी बार मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दो करोड़ मुआवजे की मांग की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

चंदवा, झारखंड:- रविवार को चंदवा में हुए एयर एंबुलेंस विमान हादसे के बाद शोकाकुल माहौल के बीच चतरा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद कालीचरण सिंह दूसरी बार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा आर्थिक सहायता प्रदान कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
 
सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि इस दुखद घटना से वे स्वयं मर्माहत हैं और मृतक के आश्रितों के साथ 24 घंटे खड़े हैं। उन्होंने बताया कि आश्रितों को दो करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा दिलाने के लिए उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बातचीत की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेगा।
 
इस अवसर पर नीवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, चंदवा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, लाल रंजन नाथ शाहदेव, नीवर्तमान मंडल महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय रिकी वर्मा, चंद्रभूषण केसरी, संजीव आजाद, मुरारीलाल साहू, संजय साव, प्रेम नाथ गुप्ता, विजय साव, छोटे साव, मनोज पाठक, काशी ठाकुर, आशीष कुमार समेत कई सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने सांसद के इस संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित सहायता प्रदान करेगी। पूरे क्षेत्र में इस हादसे को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।

About The Author

Post Comments

Comments