जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मशहूर उद्योगपति राजेश अग्रहरि के होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कंचन गुप्ता द्वारा आगंतुक महिलाओं का किया गया स्वागत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। होली के पावन पर्व पर आयोजित होली मिलन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रदेश के अग्रणी उद्योगपतियों में शुमार राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) के आवास/प्रतिष्ठान पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, समाजसेवियों तथा गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
 
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि राजेश अग्रहरि न केवल एक सफल उद्योगपति हैं बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं, इसी कारण क्षेत्र में उन्हें दानवीर के रूप में भी जाना जाता है।होली मिलन समारोह का माहौल पूरी तरह सौहार्द और उत्साह से भरा रहा। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी और पारंपरिक मिठाइयों का आनंद लिया।समारोह में प्रमुख रूप से शुकुल बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष पंडित राम उंजेरे शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, अरूणा शंकर शुक्ला, विनय चौरसिया सहित कई राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं।
 
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। होली के इस रंगारंग मिलन समारोह ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कंचन गुप्ता द्वारा आगंतुक महिलाओं का स्वागत किया गया,होली मिलन समारोह में आए सभी अतिथियों का राजेश मसाला ने स्वागत अभिनंदन किया उनकी सहजता सरलता की प्रशंसा पूरे जनपद में हो रही है।
 
जनपद वासियों की माने तो आज तक उनके दरवाजे से कोई भी फरियादी खाली हाथ नहीं लौटा सामाजिक, धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने वाले राजेश मसाला द्वारा हर जरूरतमंद की सहायता की जाती है, चाहे राम मंदिर निर्माण रहा हो या कोरोना काल य फिर गरीब कन्याओं की शादी का मामला रहा हो हर जगह करोड़ों रुपए दिल खोलकर राजेश मसाला ने खर्च किए हैं और इसकी प्रशंसा पूरे प्रदेश में हुई है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई व गरीबों के इलाज के लिए भी हमेशा आगे आते रहते हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें