बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे निंबू पार्क पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी

ऐसे में जब पुलिसकर्मी खुद ही बिना हेलमेट के बाइक चलाते दिखते हैं तो लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

निंबू पार्क पुलिस चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी हाल ही में बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि जिस बाइक से वह चल रहे थे, उसका बीमा भी नहीं है। इसके बावजूद वे उसी बाइक से सड़क पर आते-जाते नजर आए।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस बात को लेकर हैरानी जताई। लोगों का कहना है कि आम तौर पर पुलिस सड़क पर हेलमेट न पहनने या गाड़ी के कागज़ पूरे न होने पर लोगों का चालान करती है। ऐसे में जब पुलिसकर्मी खुद ही बिना हेलमेट के बाइक चलाते दिखते हैं तो लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सड़क के नियम सबके लिए हैं तो उनका पालन भी सभी को करना चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर संबंधित विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Haryana: हरियाणा में पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर, मिष्ठान भंडार से 50 लाख की मांगी थी फिरौती  Read More Haryana: हरियाणा में पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर, मिष्ठान भंडार से 50 लाख की मांगी थी फिरौती

About The Author

Post Comments

Comments