नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
धेमाजी जिले में मुख्यमंत्री हीमंत बिस्वा शर्मा की जन आशीर्वाद यात्रा
विधायक भुवन पेगू ने फूलों की माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया
असम धेमाजी। 2026 के असम विधान सभा चुनाव के दिन नजदीक आते ही असम में सत्ताधारी भाजपा दल के साथ विपक्ष के राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार तेज करते दिखाई दे रही हे । भाजपा के दल के कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री हीमंत विश्व शर्मा ने असम के चुनावी क्षेत्रों में जाकर जन आशीर्वाद लेने की कार्यक्रम अनुसार आज सुबह 11 बजे धेमाजी जिले की गोगामुख के सुबंशीरी महाविद्यालय खेल मैदान में हेलिकाप्टर से मुख्यमंत्री के साथ भाजपा असम प्रदेश के अध्यक्ष रंजीत कुमार सैकिया पहुंचे । मुख्यमंत्री को भाजपा जिला अध्यक्ष रूपा कामान, सहित टिकट प्रत्याशी गीतार्थ गोस्वामी, मंत्री रनोज पेगू, संसद प्रदान बरुआ, विधायक भुवन पेगू ने फूलों की माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
गोगामुख में हजारों की तादात में लोगों ने मुख्यमंत्री के जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। दुपहर को मुख्यमंत्री ने धेमाजी सदर में यात्रा कर 3 बजे मुख्यमंत्री ने सिसीबरगांव चुनावी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 15 के सिसीबरगांव, कुलाजान के बाद सिलापथार मंडल भाजपा के तरफ से नामचोक में भाजपा टिकट प्रत्याशी गीतार्थ गोस्वामी सहित मंडल भाजपा के हजारों कार्यकर्ता साहित लोगों ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
रेली कर मुख्यमंत्री के साथ दस हजारों से अधिक लोगों ने झलकियांसूती भंगा दलंग पुल तक पद यात्रा किया। जिले की डेमो एवं सिमेन छापरी में मुख्यमंत्री को स्वागत के लिए राजमार्ग पर लोगों की लंबे लाइन दिखाई दिए। आज के जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री को संग दिया भाजपा के असम प्रदेश अध्यक्ष दिलीप शैकिया, मंत्री रनोज पेगू,सांसद प्रदान बरुआ और जोनाई के विधायक भुवन पेगु भी थे। शाम को मुख्यमंत्री ने जोनाई चुनावी क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा में भाग लेंगे।
Swatantra Prabhat report जन आशीर्वाद यात्रा असम Dhemaji Political Rally Himanta Biswa Sarma Campaign Tour Bharatiya Janata Party Election Drive Gogamukh Public Meeting Silapathar Road Show Jonai Assembly Focus Ranjit Kumar Saikia Presence Ranoj Pegu Participation Pradan Barua Support Bhuvan Pegu Rally Assam Assembly Election 2026 NH 15 Campaign Route Subansiri College Ground Event BJP Mass Outreach

Comments