खामेनेई के निधन पर पुराने लखनऊ में सन्नाटा, बाजार बंद; हाई अलर्ट पर पुलिस

ड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा समेत आसपास के इलाकों में गतिविधियां सीमित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लखनऊ- ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद पुराने लखनऊ में सोमवार को गहरा शोक और सन्नाटा देखने को मिला। शहर के कई प्रमुख बाजार बंद रहे, जबकि पर्यटकों के लिए ऐतिहासिक स्थलों के द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए। बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा समेत आसपास के इलाकों में गतिविधियां सीमित रहीं। कई स्थानों पर शोक संदेश वाले पोस्टर लगाए गए और समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

इंटरनेट मीडिया पर कड़ी निगरानी

त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। निगरानी के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से 11 विशेष टीमें गठित की गई हैं। साइबर क्राइम सेल और स्थानीय पुलिस इकाइयों को भी सक्रिय किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, वाट्सएप ग्रुप या अन्य प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के साथ-साथ ग्रुप एडमिन की भी जवाबदेही तय की जाएगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रविवार को खबर सामने आने के बाद पुराने शहर में प्रदर्शन हुए थे, हालांकि वे शांतिपूर्ण रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और अन्य इकाइयों की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरों से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments