Haryana Weather: हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट हुआ जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में 4 मार्च की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मार्च की शुरुआत से ही बढ़ी गर्मी

प्रदेश में मार्च माह की शुरुआत से ही गर्मी का असर दिखने लगा है। अधिकांश जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, जिससे दोपहर के समय तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

पंखे चलने शुरू

Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के अंत में ही बढ़ी गर्मी, 5 शहरों में पारा 30°C पार Read More Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के अंत में ही बढ़ी गर्मी, 5 शहरों में पारा 30°C पार

रात का तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनने लगभग बंद कर दिए हैं। कई घरों में दिन और रात दोनों समय पंखे चलने शुरू हो गए हैं, जो इस बात का संकेत है कि मौसम अब तेजी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है।

Haryana News: हरियाणा में 590 करोड़ रुपये घोटाला, हाई-लेवल जांच कमेटी गठित Read More Haryana News: हरियाणा में 590 करोड़ रुपये घोटाला, हाई-लेवल जांच कमेटी गठित

आगे और बढ़ सकता है तापमान

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर की छापेमारी Read More बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर की छापेमारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ समय के लिए हल्की राहत मिल सकती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें