नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी विक्की कुमार धान की पहल से सुलझा मामला, 14 लाख मुआवजा व नि:शुल्क शिक्षा का आश्वासन
यह केवल मुआवजे का विषय नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रश्न है : विक्की कुमार धान
हजारीबाग, झारखंड:- ग्राम मरहन्द बेस पंचायत थाना कटकमदाग जिला हजारीबाग निवासी स्वर्गीय जितेंद्र कुमार राम पिता गणेश राम की लोडर दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु के बाद क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में सुबह 7 बजे से नरसिम्हाअयरण स्पंज प्लांट परिसर में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया और उचित मुआवजे की मांग उठाई। स्थिति को गंभीर होता देख पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान और संजय भुईयां के हस्तक्षेप करते हुए फैक्ट्री प्रबंधन एवं आंदोलनरत ग्रामीणों के बीच वार्ता की पहल किया।
उन्होंने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति, आश्रितों की जिम्मेदारी और भविष्य की चिंता को प्रमुखता से रखते हुए सम्मानजनक मुआवजे की मांग मजबूती से रखी। कई दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। समझौते के तहत ₹13,50,000 नगद मुआवजा, ₹51,000 क्रिया-कर्म हेतु सहायता राशि तथा परिवार के एक बच्चे की संपूर्ण शिक्षा नि:शुल्क कराने का आश्वासन दिया गया। इस संबंध में विक्की कुमार धान ने कहा कि यह केवल मुआवजे का विषय नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रश्न है।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज का दायित्व है कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाए। हमने प्रबंधन से स्पष्ट कहा कि परिवार के भविष्य को सुरक्षित करना आवश्यक है। आगे भी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। समझौते के उपरांत मृतक का पार्थिव शरीर एंबुलेंस के माध्यम से सम्मानपूर्वक उनके गांव भेजा गया। इस दौरान संजय भुईयां, सुरेन्द्र बान्डो, सुगन राम मृतक के फूफा, उदय राम, भीम राम, पप्पू राम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
hazaribagh news झारखंड ताजा खबर Vikky Kumar Dhan Initiative मुआवजा समझौता Jharkhand Local News Loader Accident Case 14 Lakh Compensation Free Education Assurance सामाजिक जिम्मेदारी Katkamdagh Update Narasimha Iron Sponge Plant ग्रामीण धरना प्रदर्शन Humanitarian Support News Sadar Assembly Candidate News Victim Family Help Hazaribagh Accident News Compensation Settlement Social Responsibility Initiative Factory Management Agreement Local Political Intervention

Comments