सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर दारू प्रखंड में सेवा का सराहनीय प्रयास : छह बहनों को विवाह पूर्व लहंगा भेंट

बेटियों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, उनका सम्मान हमारा दायित्व बनता हैं : करण जायसवाल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

हजारीबाग, झारखंड:- हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सदर विधानसभा क्षेत्र के दारू प्रखंड में जनसेवा और सामाजिक संवेदनशीलता का एक प्रेरक दृश्य देखने को मिला। सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर उनके सुपुत्र करण जायसवाल ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर विवाह के पूर्व छह बहनों को अपने हाथों से उपहार स्वरूप लहंगा भेंट किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर करण जायसवाल ने कहा कि बेटियां किसी भी समाज की असली शक्ति होती हैं। उनकी खुशियों में सहभागी बनना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा रहना ही हमारे संस्कार और कर्तव्य का परिचायक है। यदि हमारी छोटी-सी पहल से किसी परिवार के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो यही हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
 
उनकी इस पहल से दारू प्रखंड में सकारात्मक संदेश गया है। आम जनता के बीच करण जायसवाल की छवि एक संवेदनशील, सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में और सुदृढ़ हुई है। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से राजनीति में सेवा और समर्पण की भावना मजबूत होती है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि सांसद मनीष जायसवाल के साथ उनके सुपुत्र करण जायसवाल भी निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं और समाज के कमजोर वर्गों के लिए आगे आकर सहयोग करते हैं।
 
बेटियों के सम्मान में उठाया गया यह कदम सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों का प्रतीक बनकर सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान जिला सांसद प्रतिनिधि जीवन मेहता, सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, दारू प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, विकास यादव, अजीत यादव, विनोद राणा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। परिवारजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

About The Author

Post Comments

Comments