Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने होली से 24 घंटे पहले और होली के दिन पांच राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि का अनुमान है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में अगले तीन दिनों में लगभग 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है, इसके बाद विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 3 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 4 से 8 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 7 और 8 मार्च तथा उत्तराखंड में 8 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 3 मार्च को तेज बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च महीने में उत्तर भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

दिल्ली  में होली के दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सुबह हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में तापमान बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 3 मार्च को भी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 4 मार्च को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आ सकती है। गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर में बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी और मध्य जिलों में तापमान बढ़ सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जान लें ये बड़ा अपडेट  Read More PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जान लें ये बड़ा अपडेट

बिहार में होली पर मौसम सामान्य रहेगा और बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन कई जिलों में तापमान बढ़ सकता है। पटना सहित कई इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान

उत्तराखंड में होली के दिन मौसम साफ रहेगा, हालांकि 8 मार्च से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि नैनीताल में अधिकतम 23 और न्यूनतम 13 डिग्री रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में होली पर मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 7 और 8 मार्च को बारिश हो सकती है। मनाली में अधिकतम तापमान 5 डिग्री और न्यूनतम माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

जम्मू और कश्मीर में 4 मार्च को कई जिलों में बारिश के आसार हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में होली पर बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन कई जिलों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। भोपाल में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान में भी होली पर बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में 32 से 35 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया, जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments