प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी की धनराशि के सांकेतिक चेक का किया गया वितरण

प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 350 लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के सांकेतिक चेक वितरित। होली से पहले 1.86 करोड़ परिवारों को राहत, e-KYC अनिवार्य

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। होली से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अन्तर्गत रूपये 1500 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी प्रदान कर गरीब परिवारों को बड़ी राहत और त्योहार की सौगात दी है। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार आयोजित किया गया, जिसका अवलोकन विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण व उज्जवला योजना के लाभार्थियों एवं जनसामान्य द्वारा किया गया। इस  कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रतीक स्वरूप 10 लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का सांकेतिक चेक का वितरण किया गया। जनपद में 350 लाभार्थियों को सब्सिडी का सांकेतिक चेक का वितरण किया गया।
 
इस अवसर पर विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिये होली पर्व पर सब्सिडी देने को जो निर्णय लिया वह सराहनीय है, योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है।  इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अब तक कुल 276610 परिवार इस योजना से आच्छादित हो चुके हैं। वर्तमान में संचालित उज्ज्वला-3 के अंतर्गत 5465 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5373 लाभार्थियों को गैस सिलेंडर, चूल्हा और पाइप आदि वितरित किए जा चुके हैं।
 
शेष आवेदनों का सत्यापन कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में उज्ज्वला लाभार्थियों की ई-केवाईसी की प्रगति 80 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी युक्त रिफिल प्राप्त करने से पूर्व लाभार्थी को 908 रुपये का भुगतान करना होता है। रिफिल लेने के उपरांत राज्य सरकार द्वारा 558 रुपये तथा केंद्र सरकार द्वारा 350 रुपये की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। जिला पूर्ति अधिकारी ने अपील की कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण करा लें, क्योंकि बिना ई-केवाईसी के सब्सिडी का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार