दरोगा अजय ने किया था सुसाइड,हत्या के नही मिले सबूत
निर्णायक हुआ नाविकों का बयान
बस्ती। बस्ती जिले परूष दरोगा अजय गौड़ की मौत के मामले मे डीआईजी ने बड़ी बात की है। डीआईजी संजीव कुमार त्यागी के इस बयान के बाद सभी तरह की अटकलों पर विराम लग गया है। परिणाम निकलकर आया कि दरोगा ने नदी मे कूदकर सुसाइड किया था। परिजनों द्वारा सुसाइड की अटकलों को शुरू से ही खारिज किये जाने और मामला हाई प्रोफाइल होने के नाते पुलिस साफ तौर पर कुछ भी कहने से परहेज कर रही थी।
लेकिन सूत्रों की मानें तो दरोगा के परिजनों द्वारा हत्या के दावों पर पुलिस का बिलकुल यकीन नही था। बार बार पुलिस की जांच सुसाइड पर आकर टिक जा रही थी। डायटम रिपोर्ट और सरयू नदी यानी घटनास्थल के नाविकों के बयान के आधार पर पुलिस अब फाइनल नतीजे पर पहुंची है कि दरोगा अजय गौड़ ने नदी मे कूदकर सुसाइड किया था।
जिस तरह से ये मामला हाई प्रोफाइल हो गया था उस तरह देखा जाये तो पुलिस द्वारा केवल ये कहा जाना कि दरोगा ने सुसाइड किया है पर्याप्त नही होगा। इस मामले मे सुसाइड की वजह भी सामने आनी चाहिये। इसी मामले मे क्यों हर सुसाइड की वजह सामने आनी चाहिये। ऐसा एडीजी गोरखपुर जोन का आदेश भी है।
swatantra prabhat uttar pradesh police basti news basti police news Swatantra Prabhat Lucknow Daroga Ajay Gaud Case Sarayu River Incident DIG Statement Basti Sanjeev Kumar Tyagi DIG UP Police Investigation High Profile Case Basti Diatom Report Nautical Witness Statement ADG Gorakhpur Zone बस्ती ताजा खबर दरोगा अजय गौड़ मामला पुलिस जांच रिपोर्ट सरयू नदी घटना डीआईजी बयान यूपी पुलिस समाचार

Comments