नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सीसी रोड व नाली का नपं अध्यक्ष ने किया लोकार्पण
सिद्धार्थनगर, बिस्कोहर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने वार्ड नंबर 8 मालवीय नगर मोहल्ला फूलपुर राजा में बने सीसी रोड, कवर्ड नाली और नाला का गुरुवार को लोकापर्ण किया,इस दौरान उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य नगरवासियों के लिए समर्पित है।नगर पंचायत में विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। नगर में विकास कार्य अपनी प्रगति पर हैं। चेयरमैन अजय गुप्ता ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप सभी कार्य कराए जा रहे हैं आगे भी कई योजनाओं को मूर्तरूप देने का कार्य है।
उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में सामान रूप से विकास करना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। स्वच्छ नगर स्वस्थ्य नगर बनाना है बीमारी को दूर भगाना है।वार्ड नंबर 8 फूलपुर राजा मोहल्ले में लड्डू गौतम के घर से गुड्डू अंसारी के घर तक 100 मीटर सीसी सड़क व नाली एवं मिसवा विद्यालय से फुलपुर सरहद तक 100 मीटर नाला का निर्माण नगर पंचायत की ओर से कराया गया है। इस मौके पर सभासद शाहिद अख्तर, विद्या सागर गुप्ता, दद्दन यादव, सरजू आदि मौजूद रहें।

Comments