डॉ. प्रदीप कुमार ने वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष पद का  कार्यभार संभाला

कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में कार्यरत फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष पद पर चयनित होने  पर उन्होंने केंद्र पर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।इस दौरान केंद्र पर तैनात वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया, पूरे परिसर में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण रहा।
 
पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र सोहना जनपद सिद्धार्थनगर की कृषि उन्नति एवं किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों के प्रभावी प्रसार, उन्नत बीजों के प्रयोग, प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन तथा फसल सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
 
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र का उद्देश्य केवल तकनीकी जानकारी देना ही नहीं, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाना है। वैज्ञानिकों की टीम भावना और किसानों के सहयोग से जिले की कृषि को नई दिशा दी जाएगी।इस अवसर पर अशोक कुमार पाण्डेय, डॉ. शेष नारायण सिंह, डॉ. सर्वजीत, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र,  नीलम, दीप नारायण सिंह, विजय यादव, चैतू तथा ओम प्रकाश सहित केंद्र के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें