नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
तेंदुआ में लगा एयरटेल का टावर, ग्रामीणों को बेहतर नेटवर्क की सौगात
शुकुल बाजार अमेठी विकासखंड शुकुल बाजार की ग्राम पंचायत तेंदुआ में दूरसंचार सुविधा को मजबूत करते हुए एयरटेल कंपनी का नया मोबाइल टावर स्थापित कर विधिवत चालू कर दिया गया। टावर का उद्घाटन ग्राम प्रधान दानबहादुर गुप्ता एवं पं. हरिकेश तिवारी (ब्लॉक अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन भानु) ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर कमर खान, रामसुंदर नियाज, गंगा राम सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
उपस्थित लोगों ने एयरटेल कंपनी एवं जीएसएम दीपक सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।ग्रामीणों ने बताया कि नेटवर्क न होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान, बैंकिंग कार्य, सरकारी योजनाओं की जानकारी, टेलीमेडिसिन और आपातकालीन सेवाओं में बड़ी बाधा आती थी। कई बार जरूरत के समय कॉल तक नहीं लग पाती थी, जिससे मरीजों, विद्यार्थियों और किसानों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं।
आज के डिजिटल युग में दूरसंचार केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ने का सशक्त साधन बन चुका है। इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता से गांव भी अब डिजिटल इंडिया की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।नए टावर के चालू होने से तेंदुआ व आसपास के गांवों में नेटवर्क की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और युवाओं को रोजगार व शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

Comments