धोखाधड़ी से जमीन का करा लिया बैनामा

न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। फर्जीवाड़ा करते हुए महिला की जमीन का बैनामा करा लेने को लेकर पीड़िता ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगायी है। लालगंज कोतवाली के जैनपुर वार्ड की पीड़िता स्व0 राजाराम की पत्नी फूलकली ने एसडीएम को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीती छः अगस्त 2025 को उसके एक रिश्तेदार ने घर आकर उसकी जमीन में से 0.017 हे0 का बैनामा तय किया। इसके लिए पीड़िता के खाते में धनराशि भी भेज दी गयी।
 
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए रिश्तेदार ने 0.017 हेक्टेयर जमीन की जगह 0.079 हे0 जमीन का बैनामा करवा लिया। मामले को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय के जिम्मेदारों पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता ने वाद दायर कर एसडीएम से न्याय की गुहार की है। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान मे है जांच के आदेश दिये गये हैं। पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments