शादी समारोह से लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा

अस्पताल में मौत

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

घाटमपुर। कानपुर के भीतर गांव में शादी समारोह से लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई,, वहीं गश्त पर निकली बिरहर चौकी पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था,जी जहां गुरुवार सुबह परिजनों ने उनकी पहचान की जानकारी के अनुसार खुचकीपुर निवासी रामचंद्र यादव बुधवार की रात भीतरगांव स्थिति एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे,,रात करीब एक बजे जब वह साइकिल से वापस घर लौट रहे थे।
 
तभी ऊमरी गांव के पास सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़े हुए मिलें,गश्त कर रही बिरहर चौकी पुलिस की नजर जब घायल बुजुर्ग पर पड़ी,, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उन्हें भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,, यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें म्रत घोषित कर दिया,, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,, गुरुवार सुबह पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंचे।
 
बेटे मोहित यादव ने म्रतक की पहचान पिता के रूप में की,, म्रतक के छोटे भाई श्याम लाल ने बताया कि रामचंद्र अपने के साथ साइकिल से शादी में गए थे, हादसे की ख़बर मिलते ही ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे,मोर्चरी में शव देखते ही परिवार मे चीख पुकार मच गई,बिरहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें