मोहनलालगंज : PWD की सुस्ती से 'सफर' बना 'आफत', सिसेंडी-भागू खेड़ा मार्ग एक साल से बदहाल
......दो दर्जन गांवों की लाइफलाइन पर राहगीर हो रहे चोटिल; स्वतंत्र प्रभात संवाददाता की दूरभाष वार्ता के बाद जेई ने एक सप्ताह में काम शुरू कराने का दिया आश्वासन
विशेष संवाददाता- आर०के०शुक्ला
मोहनलालगंज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) की बड़ी लापरवाही का खामियाजा हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सिसेंडी से भागू खेड़ा को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग पिछले एक वर्ष से अधिक समय से पूरी तरह जर्जर हो चुका है। लगभग 6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत इतनी खस्ता है कि यहाँ डामर का नामोनिशान मिट चुका है और सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है।
यह मार्ग क्षेत्र का एक बेहद व्यस्त रास्ता है, जिससे रोजाना दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर पत्थर उखड़ चुके हैं, जिसके कारण आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं और वाहनों के कलपुर्जे भी जवाब दे रहे हैं। बदहाल सड़क के कारण 10 मिनट का सफर तय करने में लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है।
विभागीय उदासीनता और जनता की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए जब स्वतंत्र प्रभात संवाददाता ने पीडब्ल्यूडी विभाग के संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) यमुना प्रसाद तिवारी से दूरभाष पर वार्ता की, तो उन्होंने अपनी सफाई में बजट और अन्य तकनीकी कारणों का हवाला दिया।
हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए जेई ने मौखिक रूप से आश्वासन दिया है कि उक्त सड़क मार्ग के निर्माण का कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू करा दिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि विभाग अपने इस वादे पर खरा उतरता है या क्षेत्र की जनता को धूल और गड्ढों के बीच अभी और समय तक संघर्ष करना पड़ेगा।
breaking news hindi news मोहनलालगंज Swantantra prabhat news swatantra prabha Mahilabaad Lucknow मोहनलालगंज : PWD की सुस्ती से 'सफर' बना 'आफत' सिसेंडी-भागू खेड़ा मार्ग एक साल से बदहाल ......दो दर्जन गांवों की लाइफलाइन पर राहगीर हो रहे चोटिल; स्वतंत्र प्रभात संवाददाता की दूरभाष वार्ता के बाद जेई ने एक सप्ताह में काम शुरू कराने का दिया आश्वासन

Comments