पेयजल टैंकर व यात्री प्रतीक्षालय कानपुर की जनता को समर्पित किया 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

कानपुर। सरसैया घाट के गंगा द्वार पर विधायक सलिल विश्नोई की विधायक विकास निधि से निर्मित 3 पेयजल टैंकर्स, उ0प्र0 सरकार व कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जनता को समर्पित किये व यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया।
 
आज दिनांक 26 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार को दोपहर 2.00 बजे सरसैया घाट स्थित गंगा द्वार पर विधायक  सलिल विश्नोई की विधायक विकास निधि द्वारा बनवाये गये 3 पेयजल टैंकर उ0प्र0 सरकार के मंत्री एवं कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री माननीय योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा जनता को समर्पित किये तथा राहगीरों की राहत हेतु बनवाये गये यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण भी किया।
 
इस अवसर पर  मंत्री  योगेन्द्र उपाध्याय, सांसद रमेश अवस्थी, रघुनन्दन भदौरिया, सलिल विश्नोई के साथ दीपक शुक्ला, नवाब सिंह, अभिषेक गुप्ता मोनू, मनीष रावत, ऋषि तिवारी, गोल्डन सिंह, लाला जैन सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें