कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पर पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पर पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप कहा कप्तानगंज  नगर पंचायत अध्यक्ष के दबाव में थाना अध्यक्ष कप्तानगंज दबंग पर नहीं कर रहे कार्रवाई, फिर हाल पुलिस अधीक्षक बस्ती ने बताया कि मामला संज्ञान में है फिर हाल मुकदमा दर्ज हो चुकी है दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्रकेककुआ राउतगांव में रामचंद्र पुत्र गंगाराम सहित उनके परिवार को सड़क विवाद को लेकर गांव के दबंगों ने लाठी डंडों से लैस होकर जमकर की पिटाई जिससे परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं पीड़ित परिवार ने सीधा आरोप लगाया मेरी भाभी और मेरी बहन मां सहित  हम हमको गांव के दबंगों द्वारा लाठी डंडे से पिटाई की गई जिसके बाद हम लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया मेरी भाभी बहन और मां की तबीयत ज्यादा खराब देखकर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज कैली को रेफर कर दिया गया जहां मेरी भाभी बार-बार खून की उल्टी कर रही हैं ।

लेकिन बस्ती जिले के कप्तानगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष के दबाव में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है कप्तानगंज पुलिस पर राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों के अभी तक ना तो गिरफ्तारी की गई है ना ही चोट के देखते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं तीन-तीन लोगों की हालत गंभीर होने के बावजूद भी पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है वहीं पीड़ित परिवार ने थाना अध्यक्ष कप्तानगंज पर यह भी आरोप लगाया कि न्याय की कुर्सी पर वह बैठे हैं तो उनको न्याय करना चाहिए था।

राजनीतिक दबाव के चलते किसी का एक तरफ पक्ष नहीं लेना चाहिए वहीं, वहीं पिंडली परिवार ने यहां आप भी लगाया कि थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक बस्ती तक शिकायती पत्र दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ नहीं हो रहा है वहीं थाना अध्यक्ष कप्तानगंज द्वारा दबाव के चलते दोनों पक्षों को धारा 151 के तहत चालान कर दिए ।इस मामले में पुलिस अधीक्षक बस्ती कमरे पर तो नहीं बोले लेकिन उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है पीड़ित पक्ष के तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जहां तक सवाल है की चोट के अनुसार धाराएं नहीं लगाई गई हैं उसकी डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर  रिपोर्ट के अनुसार
धाराएं बधाई जाएंगे इस घटना में जो भी दोषी है उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जारही हैं

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें