नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मदुरीपथार फॉरेस्ट रिज़र्व में लगी भीषण आग
बृहत इलाके जलकर हुआ रखा
असम धेमाजी। सिलापथार के मदुरीपाथर में स्थित सीसी आरक्षित वनांचल में आज दिन के करीब 11 बजे एक अग्निकांड के खबर आते हैं। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को अग्निकांड के ख़बर दी। देखते ही देखते आग ने बृहत इलाके को तबाह कर दिया। असम और अरुणाचल प्रदेश से आई दो अग्निशमन विभाग के गाड़ी और लिकाबाली आर्मी की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने में कामयाब हुए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी दुष्ट चक्र ने ऐसा काम किया है, इस से पहले भी नदी गाई नदी किनारे में किसीने कुछ दिन पहले आग लगा दी थी। समय पर आग में काबू पाने पर जंगल किनारे बसे आवासीक घरों और आर्मी कैंप के फेंसिंग वाल को भारी क्षतिग्रस्त होता।।

Comments