गोरखपुर से गूंजा उपभोक्ता अधिकारों का शंखनाद!ठगी के खिलाफ राष्ट्रब्यापी जंग

Consumer Awareness Bharat Yatra’ का भव्य शुभारंभ,

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

गोरखपुर । उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और बाजार की हर धोखाधड़ी के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने का जोरदार संकल्प लेकर कंज्यूमर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (CCI) की ‘Consumer Awareness Bharat Yatra’ आज गोरखपुर के प्रताप सभागार में धूमधाम से शुरू हो गई। जिलाध्यक्ष प्रिया शुक्ला के मजबूत नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों उपभोक्ता और खासकर महिला शक्ति का हुजूम उमड़ा। मुख्य अतिथि पर्यंक दुबे, कुसुम चंद, डॉ. सरिता सिंह, नीलम तिवारी समेत दर्जनों महिलाएं इस अभियान की मशाल बनकर सामने आईं।

‘पद पखारि जलु – पितर पारु करि’ के प्रेरणादायी संदेश के साथ शुरू हुई यह राष्ट्रव्यापी यात्रा 24 दिसंबर 2025 से 15 मार्च 2026 तक पूरे देश में चलेगी। उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में चलाया जा रहा यह अभियान उपभोक्ता जागरूकता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकार, बाजार की पारदर्शिता, सुरक्षित खरीदारी और डिजिटल ठगी के बढ़ते खतरे पर जोरदार चर्चा हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल ने आग बरसाते हुए कहा, “उपभोक्ता ही बाजार व्यवस्था की रीढ़ है। जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। आज फर्जी विज्ञापन, नकली उत्पाद और ऑनलाइन लूट का बाजार गर्म है। हमें चुप नहीं बैठना है, बल्कि हर धोखे के खिलाफ लड़ना है।”

प्रदेश अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश राणा ने उपभोक्ताओं से सीधा आह्वान किया, “अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। ठगी या धोखाधड़ी देखते ही आवाज उठाएं। चुप्पी अपराध को बढ़ावा देती है।

कोल्ड स्टोरेज कांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार Read More कोल्ड स्टोरेज कांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार

” प्रमुख सचिव कैला कुमावत और श्रीकृष्ण गौतम ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की हर धारा को आसान भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि शिकायत निवारण तंत्र कितना सरल और प्रभावी है। जुबेद उर रहमान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), हरेंद्र कुमार सिंह (लखनऊ मंडल अध्यक्ष), कुजुम शर्मा (प्रदेश महासचिव, महिला मोर्चा), संजीव कुमार (मेरठ मंडल अध्यक्ष) सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर विराजमान रहे।

सरयू में नहाने गया 14 वर्षीय अमन लापता, गहरे पानी में डूबने की आशंका; रातभर चला रेस्क्यू, SDRF टीम खोज में जुटी Read More सरयू में नहाने गया 14 वर्षीय अमन लापता, गहरे पानी में डूबने की आशंका; रातभर चला रेस्क्यू, SDRF टीम खोज में जुटी

इस भारत यात्रा के पांच बड़े उद्देश्य हैं — उपभोक्ताओं को उनके कानूनी अधिकारों की पूरी जानकारी देना, फर्जी विज्ञापनों और साइबर ठगी से बचाना, ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता फैलाना, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 को हर घर तक पहुंचाना और सुरक्षित बाजार व्यवस्था की मांग को मजबूत करना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. संतोष सिंह को किया सम्मानित Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. संतोष सिंह को किया सम्मानित

कार्यक्रम में जागरूकता रैली निकाली गई, सामूहिक शपथ ली गई और खुला संवाद सत्र आयोजित हुआ। उपस्थित हर व्यक्ति ने “जागरूक उपभोक्ता, सशक्त भारत” का नारा लगाते हुए संकल्प लिया कि अब कोई भी उपभोक्ता अकेला नहीं रहेगा,

गोरखपुर से उठी यह जागरूकता की मशाल अब पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले तक पहुंचेगी। 15 मार्च 2026 तक यह यात्रा देशभर में लाखों उपभोक्ताओं तक पहुंचकर एक क्रांति का रूप लेगी। आज के डिजिटल युग में जब हर क्लिक पर ठगी का खतरा मंडरा रहा है, ऐसी यात्राएं न सिर्फ जरूरी हैं बल्कि देश को नई दिशा देने वाली हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें