स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बता दिया अपना 'प्लान', पुलिस गिरफ्तार करने आई तो...

उन्होंने यह भी कहा कि वे मीडिया और कैमरों की पहुंच में थे और किसी भी तरह की जांच से नहीं बच रहे हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

दया शंकर त्रिपाठी

ब्यूरो प्रयागराज। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी बीच शंकराचार्य ने सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रखते हुए कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने विशेष रूप से उस कथित सीडी को लेकर सवाल किया है, जिसका जिक्र मामले में किया जा रहा है।

वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कोई कार्रवाई करती है, तो वे उसका विरोध नहीं करेंगे और पूरी तरह सहयोग करेंगे। उनका कहना था कि “जनता सब देख रही है, झूठ आखिरकार सामने आ ही जाता है। आज नहीं तो कल, सच सामने आएगा।”उन्होंने यह भी कहा कि वे मीडिया और कैमरों की पहुंच में थे और किसी भी तरह की जांच से नहीं बच रहे हैं।

शंकराचार्य ने प्रयागराज का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां हर जगह CCTV कैमरे लगे हुए हैं। उनके मुताबिक, इन कैमरों को इसलिए लगाया गया था ताकि किसी भी घटना की निगरानी वॉर रूम से की जा सके और सब कुछ रिकॉर्ड हो सके।उन्होंने कहा कि उनकी बस उनके कैंप के अंदर पार्क नहीं थी, क्योंकि पुलिस की कथित सख्ती के बाद वे कैंप में नहीं गए थे। ऐसे में, उनके अनुसार, जो कुछ भी हुआ होगा, वह CCTV में रिकॉर्ड हुआ होगा।

अरावली पर नया संकट” का अग्रेजी संस्करण अमेरिका से प्रकाशित Read More अरावली पर नया संकट” का अग्रेजी संस्करण अमेरिका से प्रकाशित

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लड़कों का जिक्र किया जा रहा है, वे कभी उनके गुरुकुल में नहीं आए और न ही वहां पढ़े। उनका कहना था कि वे हरदोई के एक स्कूल के छात्र हैं, जैसा कि केस में जमा की गई उनकी मार्कशीट से पता चलता है।उन्होंने सवाल उठाया कि जब उन छात्रों का उनके स्थान से कोई संबंध ही नहीं था, तो उन पर किसी भी तरह की घटना का आरोप कैसे लगाया जा सकता है।

एनसीपी गुटों का विलय रद्दः विधायकों के बयान पर रोक Read More एनसीपी गुटों का विलय रद्दः विधायकों के बयान पर रोक

मामले में एक कथित सीडी होने की बात कही जा रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य ने पूछा कि यदि ऐसी कोई सीडी है, तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा। उनके अनुसार, इस तरह के दावों से भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन सभी सवालों के जवाब सामने आने चाहिए।

मलिहाबाद स्वतंत्र प्रभात के पत्रकार की जबरदस्त पहल! भ्रष्ट अफसर सोए रहे, राहुल कुमार ने खुद नाला साफ करा जनता को दी राहत – शर्म से डूब मरो प्रशासन Read More मलिहाबाद स्वतंत्र प्रभात के पत्रकार की जबरदस्त पहल! भ्रष्ट अफसर सोए रहे, राहुल कुमार ने खुद नाला साफ करा जनता को दी राहत – शर्म से डूब मरो प्रशासन

अपने बयान के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग धार्मिक वेशभूषा पहनकर सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका आरोप था कि कुछ लोग स्वयं को हिंदू बताकर हिंदुओं के खिलाफ काम कर रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें