एटीएम बदलकर 55 हजार रुपये की ठगी

सुल्तानपुर में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

राजकुमार यादव Picture
Published On



सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटका बाजार सेमरी मोड़ पर स्थित एसबीआई एटीएम में शनिवार को एटीएम बदलकर 55 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

जानकारी के अनुसार, द्वारिकागंज चौकी क्षेत्र के डोडापुर कटका खानपुर निवासी विपिन शर्मा शनिवार सुबह करीब 11 बजे सेमरी मोड़ स्थित एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने गए थे। उन्होंने पहले एटीएम से 5 हजार रुपये निकाले।

इसी दौरान उनके पीछे खड़े दो अज्ञात व्यक्तियों ने मौका पाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब विपिन के मोबाइल पर बैंक से लगातार निकासी के मैसेज आने लगे तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। दोपहर 12:17 बजे से 12:22 बजे के बीच आरोपियों ने उनके खाते से पांच बार 10-10 हजार रुपये और एक बार 5 हजार रुपये निकाल लिए। इस तरह कुल 55 हजार रुपये की निकासी की गई।

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट देश की मजबूत अर्थ व्यवस्था आत्मनिर्भरता व विकसित भारत का संकल्प है - राजेंद्र Read More केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट देश की मजबूत अर्थ व्यवस्था आत्मनिर्भरता व विकसित भारत का संकल्प है - राजेंद्र

पीड़ित ने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना में दी है। विपिन शर्मा मुंबई में निजी नौकरी करते हैं और 16 फरवरी को घर आए थे। 21 फरवरी को वह बच्चों की फीस जमा करने के लिए पैसे निकालने गए थे, तभी उनके साथ यह घटना हुई।

उ. प्र. कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग )  ने जारी किया प्रदेश कार्यकारिणी  Read More उ. प्र. कांग्रेस कमेटी (विधि विभाग )  ने जारी किया प्रदेश कार्यकारिणी 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास की दुकानों और एटीएम केंद्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका बाजार में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एटीएम बदलकर ठगी की गई है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

पनियहवा के पथलेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब Read More पनियहवा के पथलेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें