नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली
पर्यावरण जागरूकता रैली में शामिल शिवपति पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह व एनएसएस स्वयंसेवक
सिद्धार्थनगर। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के एनएसएस स्वयंसेवकों ने बुधवार को नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नगर पंचायत के गांधीनगर और शिवनगर वार्ड में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामकिशोर सिंह व डॉ. एके. सिंह ने नेतृत्व करते हुये एनएसएस इकाइयों के स्वयंसेवकों के साथ लोगों के घरों तक पहुंच कर स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जानकारी दिया। लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित सफाई और संतुलित आहार के लाभ के बारे में भी बताया। रैली में मोनू चौधरी, विशाल, जया, शिवांगी, चंपा, नीलू गौड़, निशा और निर्जला यादव आदि की सहभागिता रही।
breaking news hindi news uttar pradesh news hindi Swantantra prabhat news Swantantra prabhat siddharthnagar news एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली पर्यावरण जागरूकता रैली में शामिल शिवपति पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह व एनएसएस स्वयंसेवक शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़

Comments